Site icon Hindi &English Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ आज मास्को में अखिल रूसी प्रदर्शनी केंद्र, वीडीएनकेएच का दौरा किया।

दोनों नेताओं ने वीडीएनकेएच में रोसाटॉम मंडप का दौरा किया। वैज्ञानिक और तकनीकी विकास के इतिहास में सबसे बड़ी प्रदर्शनियों में से एक रोसाटॉम मंडप का उद्घाटन नवंबर 2023 में किया गया। प्रधानमंत्री ने असैन्य परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत-रूस सहयोग को समर्पित एक फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रधानमंत्री को “परमाणु सिम्फनी” भी दिखाई गई – जो वीवीईआर1000 रिएक्टर का एक स्थायी कार्यशील मॉडल है। यह भारत में कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण है।

इस मंडप में प्रधानमंत्री ने भारतीय और रूसी छात्रों के एक समूह के साथ बातचीत भी की। उन्होंने उन्हें विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं को जानने के लिए प्रोत्साहित किया, जिसका उपयोग भविष्य की पीढ़ियों और सम्पूर्ण जगत के हित के लिए किया जा सकता है।

***

Exit mobile version