Site icon Hindi &English Breaking News

प्रतिभा ने अपने गृह क्षेत्र के लोगोबका टटोला नब्ज

रामपुर 9 फरवरी : न्यूज व्यूज पोस्ट।

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह अपने गृह क्षेत्र रामपुर में विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर रहे है। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण लोगों के आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए नवाज टटोलने का प्रयास भी किया है। उन्होंने रामपुर उप मंडल के गौरा नामक स्थान पर लोगों से कहा है कि जब भाजपा के लोग उनके घर द्वार वोट मांगने आये तो उनसे यह जरूर पूछना कि प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा के समय वह कहाँ सो गए थे। उन्होंने कहा कि उनसे यह भी पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने आपदा प्रभावित लोगों को राहत देने के लिये क्या किया था।
आज अपने संसदीय क्षेत्र रामपुर में पार्टी कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन के दूसरे दिन विभिन्न पंचायतों गौरा, झाकड़ी, सनारसा, दोफ़दा, फुंजा, मशनु, रचोली, डंसा, लालसा, शिंगला, दियोठी, कुहल-पटैना के पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिये पूर्व भाजपा सरकार पूरी तरह दोषी है। उन्होंने कहा कि 70 हजार करोड़ से अधिक का ऋण व 10 हजार करोड़ से अधिक की देनदारियां प्रदेश सरकार को विरासत में मिली है।
प्रतिभा सिंह ने प्रदेश के भाजपा सांसदों की आलोचना करते हुए कहा कि प्रदेश के प्रति संवेदनहीन है। उन्होंने कहा कि आपदा के समय इन नेताओं ने प्रदेश के प्रति जो उदासीनता दिखाई वह बहुत ही दुखदाई है।
प्रतिभा सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगे आने व पूर्व की भांति भाजपा के किसी भी दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेश की चारो लोकसभा सीटों पर कांग्रेस की जीत के लिये सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।
इस दौरान रामपुर के विधायक नंद लाल,शिमला जिला परिषद की अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए सभी को एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में प्रचार कार्यो में जुटने को कहा।

Exit mobile version