Site icon Hindi &English Breaking News

पूर्व संचार मंत्री सुख राम का एम्स में निधन

मंडी। न्यूज़ व्यूज पोस्ट—

पंडित सुखराम अब इस दुनिया में नहीं रहे। बीती रात करीब एक बजे उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में फिर से दिल का दौरा पड़ा और इस कारण उनका देहांत हो गया है। सुख राम के पुत्र एवम मंडी सदर के विधायक अनिल शर्मा ने बताया आज पंडित सुखराम के पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग से दिल्ली से मंडी लाया जाएगा। कल 11 बजे सेरी मंच पर अंतिम दर्शन करवाए जाएंगे और उसके बाद उनका अंतिम संस्कार होगा। पंडित के जाने से सिर्फ सुख राम परिवार को ही नहीं बल्कि मंडी सदर और पूरे प्रदेश को भारी आघात पहुंचा है। उन्हें संचार क्रांति का मसीहा और हिमाचल प्रदेश की राजनीति का चाणक्य कहा जाता था। उन्होंने हमेशा पूरे प्रदेश को एक समान दृष्टि से देखा और विकास में कभी भेदभाव नहीं किया। पंडित ने प्रदेश के विकास में जो योगदान दिया है उसे कभी नहीं भुलाया जा सकता।

Exit mobile version