Site icon Hindi &English Breaking News

परिवहन कर्मचारियों ने मनाया भारतीय मजदूर संघ का 68 वां स्थापना दिवस

रामपुर बुशहर । न्यूज़ व्यूज पोस्ट—-परिवहन कर्मचारियों ने भारतीय मजदूर संघ का 68 वां स्थापना दिवस हिमाचल पथ परिवहन निगम रामपुर की कर्मशाला में मनाया और कर्मशाला की मुख्य गेट पर ध्वजारोहण कर मिठाई बांटी। स्थापना दिवस के इस अवसर पर हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री हरीश कुमार पराशर विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रदेश महामंत्री हरीश कुमार पराशर ने कर्मचारियों संबोधित करते हुए बताया कि भारतीय मजदूर संघ देश का ही नहीं विश्व का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन है। और निस्वार्थ भाव से समय-समय पर कर्मचारियों की हर समस्या का समाधान करने का प्रयास कर रहा है। हरीश कुमार पराशर ने बताया कि 29 जून 2022 को ओक ओवर में भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष माननीय मदन राणा की अध्यक्षता में सभी विभागों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर मिला था। जिसमें परिवहन कर्मचारियों की छठे वेतन आयोग में आई सभी श्रेणियों की वेतन विसंगतियों के विषय पर मुख्यमंत्री को अवगत करवाया था। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही परिवहन कर्मचारियों की भी इस समस्या का निपटारा किया जाएगा लेकिन बड़े खेद का विषय है कि अभी तक परिवहन कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों का सुधार नहीं किया गया और ना ही छठे वेतन मान का लाभ कर्मचारियों को मिल सका। जिससे पूरे प्रदेश के कर्मचारियों में भारी रोष है।

Exit mobile version