निरमंड (एकता राज काश्यप):अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाई जा रही महंगाई,बेरोजगारी, कुप्रशासन एवं अव्यवस्था एवं अग्निपथ योजना के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी के अध्यक्ष युपेंद्र कांत मिश्रा के नेतृत्व में आनी विधानसभा क्षेत्र के निरमंड ब्लॉक में लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह से लेकर एसडीएम कार्यालय निरमंड तक एक विशाल विरोध रैली निकाली गई। इस रैली में किसानों, बागवानों, गृहणियों ने भाग लेकर सरकार व प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश को लेकर एसडीएम निरमंड के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार के नाम एक ज्ञापन सौंपा,जिसमें राज्य में बढ़ती महंगाई, असहनीय बेरोजगारी और सड़कों की बदहाली से जूझ रहे किसानों में खासा रोष है। इस आयोजन में सत्यपाल ठाकुर उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, बंसीलाल उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, दिलीप जोशी महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी, सतपाल ठाकुर महासचिव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, लोचन देव शर्मा महासचिव, कांत कृष्ण ठाकुर महासचिव, प्रताप ठाकुर महासचिव, मुकेश शर्मा महासचिव, पंकज शर्मा उपाध्यक्ष, कुलभूषण शर्मा ज़ोनल अध्यक्ष, श्यामचंद, पवन ठाकुर, महासचिव यशपाल कटोच, महासचिव नीरज सिंह उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार जोनल अध्यक्ष, बलिराम सचिव, प्रमोद ठाकुर, युगराज जोनल अध्यक्ष, अनिल ठाकुर सचिव, सतीश शाह प्रधान ग्राम पंचायत जगातखाना, मिथलेश कुमार प्रधान ग्राम पंचायत बखन, चमन भारती सिंह सचिव, घनश्याम चड्ढा इंटक अध्यक्ष, दीपचंद ठाकुर उप प्रधान ग्राम पंचायत कोट, प्यारेलाल शर्मा सचिव, ओम प्रकाश शर्मा अध्यक्ष सेवादल, रविंद्र वर्मा, कुकू नेगी उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस आनी, जामबल कुमार, नवनीत कुमार, कपिल ठाकुर, सुनील सूद, गीतांजलि कश्यप महिला कांग्रेस, श्री किशोरी लाल अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग, जगदीश सचिव, चेतन चौहान, सोनी वर्मा इत्यादि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।