Site icon Hindi &English Breaking News

नारकंडा के एकांतवाडी में सेब के पेड़ की चपेट में आने से पिता की मौत पुत्र गंभीर

नारकंडा। न्यूज व्यूज पोस्ट।

शिमला जिले के नारकंडा में सेब के पेड़ से गिर कर एक व्यक्ति की मौत हुई है जब कि एक गंभीर घायल हो गया है। नेपाली मूल के पिता पुत्र बगीचे में काम कर रहे थे तो सेब के पेड़ से गिर कर पिता की मौत हुई। यह हादसा नारकंडा के समीप एकांत बाड़ी नामक स्थान में सुरेश वर्मा के बगीचे में हुई। जब पिता -पुत्र सेब के बगीचे में काम कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, नेपाल निवासी 58 वर्षीय तिल बहादुर और उनके 30 वर्षीय पुत्र कर्ण बहादुर एकांत वाड़ी में सेब के बगीचे में कटाई का काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक एक सेब का पेड़ जड़ से ही उखड़ गया और दोनों उसकी चपेट में आ गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद परिजन दोनों को ठियोग हॉस्पिटल ले गए जहां डॉक्टरों ने तील बहादुर को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल कर्ण को इलाज के लिए आई.जी.एम.सी. रेफर कर दिया गया है। ।पुलिस ने बताया कि मृतक तिल बहादुर बेटे के साथ वर्तमान में कंडयाली में हेम चंद के पास रह रहे थे और उनके बगीचे में काम करते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version