भाजपा महिला मोर्चा के ननखड़ी जोन का महिला समेलन ननखड़ी में किया गया। इस समेलन में प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष रशमीघर सूद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमकोफेड के अध्यक्ष कौल सिंह नेगी ने की।
सर्वप्रथम पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष कमला धीमान के आकस्मिक निधन के पार्टी हित मे किए गए कार्यो को याद करते हुए 2 मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर रश्मिधर सूद ने कहा महिलाओं की शक्ति पार्टी की शक्ति है।महिलाएं केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं । यदि इन योजनाओं को महिलाएं घर-घर तक पहुंचाने में सफल हुई तो समझ लीजिए कि 2022 मुश्किल नहीं है। इस से पहले ननखड़ी पहुंचने पर महिला मोर्चा रामपुर द्वारा रश्मि धर सूद का जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर सेवा भारती संस्था द्वारा 18 ग्राम पंचायत प्रधानों को आरोग्य किट भेंट किए।. आरोग्य किट को प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मि धर और हिमकोफेड के चेयरमैन कॉल सिंह नेगी ने भेंट किया। संस्था के पदाधिकारी यशपाल और उमा दत्त शर्मा ने प्रधानों को आरोग्य किस किस तरह से इस्तेमाल की जानी है , इसके बारे में मौके पर ही जानकारी दी,, ताकि कोरोना काल मे उपयोग कर ग्रामीणों को कोरोनावायरस से बचाया जा सके।
इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा से जिला महासू की प्रभारी अमृता चौहान , अनीता वर्मा महासू महिला मोर्चा महामंत्री अनु पोंड, शिव दासी, राजेश्वरी शुक्ला जिला महासू अध्यक्ष, बिशना भंडारी , अनीता लकटु, गुड़ी भारती, वीना परमार, बीना ठाकुर, शीला धीमान, सवाती बंसल , पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद रामपुर मीना , निकीता गुप्ता , व पार्टी के मण्डल अध्यक्ष भीमसेन ठाकुर, हिम्फेड के निदेशक नरेश चौहान, महामंत्री जगदीश महेता ,उपाध्यक्ष, संतोष नेगी , उपाध्यक्ष जीया लाल लम्बरदार, शेर सिंह खुंद उपाध्यक्ष पंचायत समिति ननखड़ी, अध्यक्ष प्रीति मंगल पंचायत समिति,,,मीडिया सचिव दिनेश खमराल, मनोज ठाकुर , ग्राम पंचायत प्रधानों में पिंकू ख़ुद , अमृत महेता ,,अनिता , प्रोमिला महेता , ,शवेता ,, टीशा महेता , प्रधान ग्राम पंचायत गाहान, निशा प्रधान कराग्ला व कुगल बाल्टी प्रधान निशा व शरद वर्मा उपस्थित रहे।