-रामपुर बुशहर / विशेषर नेगी —बजरंग दल के राष्ट्रीय सह संयोजक नीरज दोनेरिया ने बताया गौ
रक्षा व् धर्मांतरण, जैसे मुद्दों पर हो गहराई से हो चिंतन। इसे ले कर
सम्बंधित अधिकारियों को हिमाचल में दिया जाएगा प्रशिक्षण। इस बारे
हिमाचल सरकार से उठाया है मामला। दोनेरिया ने कहा हिन्दू जीवन मूल्यों की
रक्षा करना है उद्देश्य। शिमला जिला के रामपुर में बजरंग दल के राष्ट्रीय सह संयोजक
नीरज दोनेरिया ने विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकताओ को टिप्स दिए। इस से
पूर्व रामपुर में एक जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया। विश्व हिन्दू
परिषद के विभिन्न आयामों से जुड़े कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा
षड्यंत्रकारी ताकतों को ध्यान में रखते हुए हिन्दू जीवन मूल्यों की
रक्षा करना हमारा उद्देश्य है। इसी उद्देश्य को लेकर हिमाचल में धर्म
रक्षा संकल्प बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। हिंदुओं के खिलाफ जिस
प्रकार से साजिशें रची जा रही है। चाहे वह लव जिहाद के रूप में हो या
धर्मांतरण। उन्होंने बताया सरकारी जमीनों पर जिस प्रकार से मस्जिदें,
मजारे और मदरसे बनाए जा रहे हैं उससे हिमाचल प्रदेश के संतुलन को
बिगाड़ने का प्रयास हो रहा है। इसलिए हिंदू समाज को संगठित करना है।
दोनेरिया ने बताया कि जिस हिसाब से कानूनी तौर पर षडयंत्रकारियो के
खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए वह नहीं हो पा रही है। प्रशासन को भी इसकी
गहन जानकारी होनी चाहिए ताकि उसमें क्या-क्या प्रावधान है। उस अनुरूप
षडयंत्रकारियो के खिलाफ कार्यवाही हो सके। इसी लिए हिमचाल में सरकार
संबंधित विभागों के अधिकारियो को प्रशिक्षण देगी।