Site icon Hindi &English Breaking News

धर्मशाला पहुंचने पर राष्ट्रपति का स्वागत

शिमला 10 जून । न्यूज़ व्यूज पोस्ट–

भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद आज हिमाचल प्रदेश के अपने दो दिवसीय प्रवास पर धर्मशाला पहुंचे।
भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) ग्राउंड धर्मशाला में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी, सांसद किशन कपूर, विधायक विशाल नेहरिया, धर्मशाला नगर निगम के महापौर ओंकार नेहरिया, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, प्रधान सचिव सामान्य प्रशासन भरत खेड़ा, उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल और पुलिस अधीक्षक कांगड़ा डॉ. खुशाल शर्मा ने उनका स्वागत किया।

Exit mobile version