धर्मशाला। न्यूज व्यूज पोस्ट/
विकसित भारत संकल्प यात्रा के लिए भाजपा ने प्रदेश संयोजक एवं सह-संयोजक नियुक्त किए हैं। प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर को यात्रा का प्रदेश संयोजक, जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य, प्रदेश सचिव डेजी ठाकुर, सुमित शर्मा व विशाल चौहान को सह-संयोजक नियुक्त किया है। इसके अतिरिक्त जिला स्तर पर सूची तैयार की जा रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत हर पंचायत एवं शहरों के प्रमुख स्थानों पर 15 नवंबर से आगामी दो माह तक अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान डिजिटल वैन मोदी सरकार की जनहित योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेगी।