Site icon Hindi &English Breaking News

चुनौतियों का सामना कर आगे निकलना जीवन में सीखा* विक्रमादित्य

रामपुर। न्यूज व्यूज पोस्ट।

मंडी लोकसभा हलके के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने प्रत्याक्षी बनाए जाने पर पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद किया है । उन्होंने कहा की वे हमेशा कहते आए है चुनौतियों से कभी वह घबराएं नहीं है। वह लड़ने की क्षमता रखते हैं। हर चुनौती को स्वीकार है। देवी देवताओं के आशीर्वाद से हर चुनौती को पार किया है, कभी शिकायत नहीं खाई है। सचाई और ईमानदारी के साथ प्रदेश की जनता की सेवा करने में विश्वास रखते है। उन्होंने कहा है मंडी की जनता को यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि जिस तरह से उन्होंने शिमला ग्रामीण का विधायक होने के नाते विकास किया है उसी तरह से मंडी लोकसभा हलके को भी एक नई पहचान देंगे। देश में एक नया मॉडल सामने पेश करेंगे। अपने इलाके की आवाज को वह संसद में मजबूती से उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि मेरे पिताजी वीरभद्र सिंह ने मंडी लोक सभा हल्के से शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि हमारे हिमाचल का समग्र विकास करना उनका एक लक्ष्य है। उनका पिछला ट्रैक रिकार्ड भी देखेंगे की वीरभद्र सिंह हो या प्रतिभा सिंह के समय समान विकास हुआ है। विक्रमादित्य ने बताया कि प्रत्याशी बनने के बाद वह पहली बार मीडिया से रूबरू हो रहे हैं। वह आने वाले समय में पूरा विजन डॉक्यूमेंट मंडी की जनता के सामने रखेंगे। साफ शब्दों में यह बात कह रहे हैं जिस तरीके से अभी तक यह चुनाव किसी व्यक्ति विशेष के नाम पर नहीं लड़ा जा रहा है। मुंबई से एक्टर आई है और ऐसा नहीं है। मुद्दों पर चुनाव लड़ा जाएगा।

Exit mobile version