शिमला । न्यूज़ व्यूज पोस्ट—हिमाचल प्रदेश के लेखकों की रचनाओं एवं साहित्य की उपलब्धता के लिए गेयटी थिएटर के प्रदर्शनी हॉल में किताब घर का उद्घाटन सचिव भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश राकेश कंवर द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि इस किताब घर के खुलने से जहां हिमाचल के लेखकों की किताबें, हिमाचल पर लिखी गई किताबें, तथा हिमाचल पर शोध किया गया है उससे संबंधित पुस्तक व सामग्री इस किताब घर में पढ़ने व खरीदने के लिए उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त हिमाचल की कलाकृतियां व अन्य कार्यों को भी इस परिधि क्षेत्र में स्थान उपलब्ध करवाया जाएगा उन्होंने कहा कि लोग यहां से हिमाचल के लेखकों की किताबें खरीद व पढ़ सकते हैं। उन्होंने बताया कि हिमाचल के रचनाकारों के साहित्य की उपलब्धता के लिए आने वाले दिनों में यह स्थान अत्यंत कारगर साबित होगा। उन्होंने बताया कि इसमें हिमाचल के 115 लेखकों की 400 किताबें तथा अकादमी और भाषा विभाग द्वारा प्रकाशित अन्य विभिन्न विषयों की दो हजार के करीब किताबें इसमें उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि यह किताब घर प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक खुला रहेगा इस अवसर पर निदेशक भाषा संस्कृति एवं प्रारंभिक शिक्षा डॉ पंकज ललित तथा प्रदेश के वरिष्ठ एवं प्रख्यात साहित्यकार व लेखक उपस्थित थे। उन्होंने कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित साहित्यकारों कलाकारों व लेखकों से परस्पर विचार-विमर्श भी किया। उन्होंने बताया कि चर्चा के दौरान जिन बिंदुओं पर रचनाकारों द्वारा सुझाव प्रदान किए गए हैं उन्हें सरकार के ध्यान में लाकर क्रियान्वित करने का प्रयास किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक रचनाकारों को इसमें शामिल कर प्रदेश की कला संस्कृति और भाषा का विस्तार किया जा सके।

गेयटी थिएटर के प्रदर्शनी हॉल में किताब घर का उद्घाटन
About the author
Related Articles
-
Suspicious Death of Exiled Tibetan Monk in Vietnam Triggers Global Outcry
-
“दिल्ली को ग्लोबल ब्यूटी हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम!” शहनाज़ हुसैन और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बीच हुई खास मुलाकात
-
नूरपुर पुलिस का बड़ा खुलासा: दुबई से जुड़े नशा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार, करोड़ों की संपत्ति जब्त
Top News
Advertising
Categories
Search
Check your twitter API's keys
Advertising
Top News
यहां नव वर्ष पर देवता भी मनाते है बर्थडे
January 01, 2022
किन्नौर में 15 से किशोरों का टीकाकरण
January 02, 2022
तेलगाना से काज़ा पहुंचा नेशनल महिला आइस हॉकी डेवलपमेंट कैंप के लिए दल
January 02, 2022
Check your twitter API's keys
Ads
Weather
Cairo
Apr19 04:08
- Humidity 10%
- Pressure 1010
- Winds 3.83mph
now
33℃
-
Sun Apr20sky is clear
- HI/LO: 33/17℃
- Humidity: 25
- Pressure: 1013
- Winds: 7.48
-
Mon Apr21few clouds
- HI/LO: 34/18℃
- Humidity: 14
- Pressure: 1011
- Winds: 4.1
-
Tue Apr22overcast clouds
- HI/LO: 40/27℃
- Humidity: 8
- Pressure: 1010
- Winds: 7.96
-
Wed Apr23overcast clouds
- HI/LO: 35/22℃
- Humidity: 27
- Pressure: 1012
- Winds: 6.66
-
Thu Apr24overcast clouds
- HI/LO: 30/20℃
- Humidity: 32
- Pressure: 1011
- Winds: 9.01
-
Fri Apr25sky is clear
- HI/LO: 28/17℃
- Humidity: 34
- Pressure: 1013
- Winds: 7.04
Check your twitter API's keys