Site icon Hindi &English Breaking News

कौल नेगी के स्वागत ने कांग्रेस की उड़ाई नींद

रामपुर बुशहर। न्यूज़ व्यूज पोस्ट—हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त कोऑपरेटिव फेडरेशन  लिमिटेड के
अध्यक्ष कौल सिंह  नेगी का अपने गृह क्षेत्र रामपुर पहुंचने पर दर्जनों
स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। रामपुर के सत्यनारायण
मंदिर में स्वागत समारोह के दौरान लोगों को संबोधित करते हुएकौल सिंह
नेगी ने कहा सरकार ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उन्हें जनता के हितों व
सरकार की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए निभाएंगे। उन्होंने बताया
हिमकोफेड  के अध्यक्ष के तौर पर सहकार को बढ़ावा  देने का प्रयास करेंगे
ताकि  सहकारिता क्षेत्र में मजबूती  आये।  इस के इस के लिए  दूर दराज तक
प्रशिक्षणो के माध्यम से लोगो को सहकारिता की मूल भावनाओ से अवगत
कराएंगे।   इससे पूर्व भाजपा महासु  जिला अध्यक्ष अजय श्याम ने बताया कि
जिस प्रकार से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से निकले हुए कार्यकर्ता आज
भाजपा संगठन के देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचे हैं उसी तरह प्रदेश के
मुख्यमंत्री हो या अन्य बेहतर प्रदर्शन कर   समाज सेवा व राष्ट्र निर्माण
में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उसी तरह कौल  नेगी ने भी  11 वर्ष तक
पूर्णकालिक कार्यकर्ता व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश संगठन
मंत्री के तौर पर कार्य कर संगठन को नई दिशा देने के गुर सीखे है।  भाजपा
जिला अध्यक्ष अजय श्याम ने बताया कि रामपुर में  भाजपा संगठन रूपी सेब
बाग़ में नए व आधुनिक सेब के  पौधों की आवश्यकता थी जो जल्द ही फल दे और
उसमें बीमारियां भी ना लगे। उन्होंने कहा कि रामपुर में पुरानी ब्राइटी
की सेब पौध थे  जिनमें कई बीमारियां लग चुकी थी। इसलिए उन्हें काटकर  नई
बेराइटी लगाने की जरूरत पड़ी। भाजपा मंडल रामपुर अध्यक्ष भीम सैन ठाकुर
ने कहा कि   रामपुर की समस्याओं को सुलझाने के लिए एक सशक्त माध्यम मिला
है। रामपुर को  विकास  में नई  गति मिलेगी।

हिमाचल प्रदेश कॉपरेटिव फेडरेशन के  नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कौल
 नेगी ने बताया कि वे सरकार व संगठन का धन्यवाद करते हैं कि उन्हें इस
जिम्मेदारी को सौंपा है। वह प्रयास करेंगे कि इस पर खरा उतरे और सरकार
द्वारा दी गई जिम्मेवारी को ईमानदारी से निभाते हुए जनता के हित व्
कल्याण के लिए काम करे। उन्होंने कहा रामपुर में कई समस्याएं है जिन्हे
वे साकार से उठा कर हल करेंगे।  वे रामपुर के  आम कार्यकर्ताओं को भी
विश्वास दिलाना चाहते हैं कि वह उनकी हर समस्या का समाधान करते हुए
राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभाएंगे।
 उन्होंने स्पष्ट किया कि वे रामपुर क्षेत्र की समस्याओं से भलीभांति
परिचित हैं और वे क्रमबद्ध रूप से उनके समाधान के लिए सरकार से मिलकर
प्रयास करेंगे तथा क्षेत्र में सहकारिता को आगे बढ़ाने के लिए और लोगों
के सुझाव से उसे गति देने का कार्य करेंगे. उन्होंने कहा कि जो
जिम्मेदारी भाजपा शीर्ष नेतृत्व व संगठन ने उन्हें सौंपी है उसे वह पूरी
निष्ठा से निभाएंगे.

Exit mobile version