Site icon Hindi &English Breaking News

किन्नौर तिब्बत सीमा में बाढ़, शलखर में तबाही

विशेषर नेगी– किन्नौर—

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय किन्नौर के तिब्बत सीमा से सटे शलखर ग़ांव में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बनी। मरु भूमि होने के कारण नदी नाले मटमैला पानी के साथ उफान पर आ गए। चांगो में भी खंगो गोम्पा फुट ब्रिज बहने की सूचना है। नाले में बाढ़ की वजह से कुछ वाहन दलदल की चपेट में आने की सूचना है।

जिस से वाहन मार्ग भी पूर्ण रूप से अवरुद्ध हो गया है। लोगों के खेतों और घरों तक मलवा पहुँचने से लोगों को भी नुकसानी का सामना करना पड़ा है। जानकारी के अनुसार ग्राम शालखार में भारी तबाही हुई जिस से चार आईपीएच कुहुल और दो लोकल कूहुल क्षतिग्रस्त हो गए है।

गांव के बस स्टैंड में बाढ़ आने कुछ गाडियां दबी हुई है। स्थानीय लोगो के मिट्टी से बने घरों के छतों से पानी लीक हो घरों में अंदर चले गया। इस से लोगो का राशन व बिस्तर मटमैला पानी से खराब हो गए। इस बाढ़ से बगीचों का कितना नुकसान हुआ बारिश थमने के बाद पता चलेगा। जान माल का नुकसान नहीं। दूसरी ओर इस बारिश से चांगो में नुकसान होने की सूचना है।

उल्लेखनीय हैकि तिब्बत सीमा से सटे इन क्षेत्रों में बारिश नही होती है। आज बारिश तेज होने से ढलानदार मरु भूमि में बाढ़ की स्थिति बन गई।
नदी नालों में बाढ़ की स्थिति बनी और नीचे आकर लोगों के फसलों को व घरों को भी नुकसान पहुंचा है।

Exit mobile version