Site icon Hindi &English Breaking News

कांगड़ा बिड़ बिलिंग पैराग्लाइडिंग साईट पर 2 लोगों की मौत एक घायल

बैजनाथ। न्यूज़ व्यूज पोस्ट–हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा बिड़ बिलिंग पैराग्लाइडिंग साईट पर 2 लोगों की मौत जबकि एक घायल अवस्था में टांडा मेडिकल कालेज में रेफर किया है। जानकारी के अनुसार गाजियाबाद निवासी आकाश ने पैराग्लाइडिंग के लिए बीड़ टेक ऑफ साइट से उड़ान भरी लेकिन ग्लाइडर को धक्का देने वाले राकेश का हाथ ग्लाइडर की रस्सियों में फंस गया और पायलट व पैसेंजर सहित तीनों हवा में उड़ गए।
ग्लाइडर पर भार ज्यादा होने के कारण पायलट का कंट्रोल ग्लाइडर पर नहीं रहा और इमरजेंसी लैंडिंग नहीं हो सकी और तीनों ग्लाइडर समेत करीब 20-25 फिट की ऊंचाई से जमीन पर गिर गए।
इस हादसे में आकाश और राकेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पायलट विकास गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए टांडा ले जाया गया है। इस घटना की
बैजनाथ थाना में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
बताया जा रहा हैकि पैराग्लाइडिंग में टेक ऑफ के समय पायलट और पर्यटक को धक्का देने के लिए दो हेल्पर थे। ग्लाइडर को पकड़कर उड़ाना होता है। इसी बीच धक्का देते समय एक हेल्पर का हाथ रस्सी में फंस गया था जिस कारण यह हादसा हुआ।
हादसे में मृतक आकाश गाजियाबाद का निवासी है जबकि राकेश अप्पर बीड़ व पायलट विकास भी अपर बीड़ का ही निवासी है।
उल्लेखनीय है कि बीड़ आज साढ़े चार बजे तक नो फ्लाई जोन था क्यो की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर महिला दिवस कार्यक्रम के लिए मंडी जिला के जोगिन्दरनगर थे। शाम को उन्हें वापस शिमला जाना था जिसके चलते बीड़ व आसपास के क्षेत्रों को शाम 4:30 बजे तक नो फ्लाई जोन घोषित किया गया था। शाम 4:30 बजे के बाद ही पैराग्लाइडिंग शुरू हुई, इसी बीच करीब 4:45 बजे यह हादसा हुआ।

Exit mobile version