रामपुर बुशहर / विशेषर नेगी ——
-कांग्रेस सेवादल द्वारा निकाली जा रही
“जागोहिमाचलजागो_सद्भावना” यात्रा पहुंची कांग्रेस प्रदेशाध्यक्षा के
गृह क्षेत्र रामपुर। रामपुर कांग्रेस और स्थानीय विधायक की अगुवाई में
रामपुर में निकाली रैली । कांग्रेस सेवा दल के लोगो ने कहा यह यात्रा
लोगो को जागरूक करने के लिए निकाली जा रही है पुरे प्रदेश में। उधर
भाजपा ने इस सद्भावना यात्रा रैली को बताया फ्लॉप शो।–शिमला जिला के रामपुर में-कांग्रेस सेवादल की
“जागोहिमाचजागो_सद्भावना” यात्रा रैली पहुंची। इस सद्भावना यात्रा में
हिमचाल के सेवा दल अध्यक्ष अनुराग शर्मा ,कांग्रेस के जिला शिमला
(ग्रामीण) अध्यक्ष अतुल शर्मा विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे । सद्भावना
यात्रा रामपुर पहुंचने पर रामपुर ब्लाक कांग्रेस और स्थानीय कांग्रेसी
विधायक की अगुवाई में रामपुर बाजार में रैली निकाली और भाजपा सरकार के
खिलाप जम कर हल्ला बोला। हालाँकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा के गृह
क्षेत्र में यात्रा पहुंचने पर स्थानीय कांग्रेसियो को रैली के लिए भीड़
जुटाना काफी मुश्किल हुआ। भाजपा ने इस यात्रा और रैली को फ्लॉप शो करार
दिया और कहा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्षा के गृह क्षेत्र में सद्भावना यात्रा
रामपुर पहुंचने पर रामपुर कंग्रेस ने विशाल रैली के रूप में आयोजन की
योजना बनाई थी जो विफल रही।–भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्याम लाल गुप्ता ने बताया
कांग्रेस सेवा दल की चलाई जा रही सद्भावना यात्रा केवल दिखावा मात्र है।
हिमाचल में कांग्रेस के विधायक पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो रहे है।
कांग्रेस गिरती साख को बचाने के लिए हाथ पैर मार रही है। उन्होंने
बताया की हिमचाल कांग्रेस अध्यक्ष के गृह क्षेत्र रामपुर में सद्भावना
यात्रा रैली के स्वागत में कांग्रेस के लोग जुट नहीं पाए। इस से स्पष्ट
हैकि कांग्रेस से लोगो का मोह भंग हो रहा है।