Site icon Hindi &English Breaking News

कांग्रेस के नेता अशोभनीय व असंसदीय भाषा का  कर रहे हैं प्रयोग-नीना शर्मा

रामपुर बुशहर  / विशेषर नेगी

भाजपा महिला मोर्चा शिमला संसदीय क्षेत्र प्रभारी नीना  शर्मा
ने कांग्रेस नेताओं द्वारा भाजपा नेत्री पर की गई टिप्पणी का किया विरोध।
कहां कांग्रेस के नेता अशोभनीय व असंसदीय भाषा का  कर रहे हैं प्रयोग।
उन्होंने कहा पहले गलती करो और फिर माफी मांगो यह कांग्रेस की बन गई
फितरत । इससे महिलाओं का होता है अपमान

-भाजपा महिला मोर्चा शिमला संसदीय क्षेत्र की प्रभारी नीना
शर्मा ने आज रामपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि कांग्रेस के
नेता  भाजपा नेत्री पर असभ्य भाषा का प्रयोग कर उन का अपमान कर रहे है।
उन्होंने बताया  कि यह नेता पहले टिप्पणी करते हैं और उसके बाद माफी
मांगते हैं. इस तरह की व्यानबाजी  महिलाओं के सम्मान पर ठेस पहुंचाता है।
 उन्होंने शिमला ग्रामीण के विधायक  को मर्यादा में रह कर टिपण्णी करने
की नसीहत दी है। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर भी टिप्पणी करते
हुए कहा कि  पहले कारगिल युद्ध  को छोटा  कह कर  सैनिको और  उन के
परिजनों के मनोबल को गिराया।   सैनिक परिवार से जुड़े लोगों को ठेस
पहुंचा है, वह नहीं जानती कि जिन माताओं के बच्चे सेना में सीमाओं पर देश
की रक्षा कर रहे हैं   उनके दिल पर कितना ठेस पहुंचा होगा।  उसके बाद
कांग्रेस अध्यक्ष ने गुड़िया  कांड जैसे घिनौने अपराध को भी सामान्य कहा।
  उन्होंने कहा कि एक बार अशोभनीय शब्दों का प्रयोग करने के बाद दोबारा
माफी मांगना यह कोई  शोभनीय  नहीं है। इसकी घोर निंदा करते है।

Exit mobile version