रामपुर बुशहर / विशेषर नेगी
हिमाचल कांग्रेस अध्यक्षा के गृह क्षेत्र रामपुर में
वर्तमान कांग्रेसी विधायक के खिलाफ बगावत हुआ तेज । कांग्रेस के एक गुट
ने अब तक आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर बैठके कर विधायक के खिलाफ मुहीम
किया तेज । पार्टी हाईकमान से आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रत्याक्षी
बदलने का किया अनुरोध। उन्होंने किया स्पष्ट एलान, पिछले 15 वर्षों से
चल रहे वर्तमान निष्क्रिय विधायक किसी भी सूरत में नहीं होगा
स्वीकार्य।
हिमाचल कांग्रेस अध्यक्षा के गृह क्षेत्र मैं कांग्रेस के एक
गुट ने वर्तमान विधायक के खिलाफ बगावत तेज कर दी है। इस गुट ने रामपुर
विधानसभा हल्के में आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर कांग्रेसी
कार्यकर्ताओ की बैठके कर 15 वर्षो से चल रहे विधायक के खिलाफ माहौल
तैयार किया है। कांग्रेस के एक गुट ने रामपुर के तकलेच में बैठक कर आरोप
लगाया की विधायक के साथ-साथ ब्लॉक कांग्रेस में भी अवसरवादी लोग जोड़े
गए है। जिन के परिवार से ही लोग अन्य दलों में भी मलाई मार रहे है।
ऐसे लोग दोनों हाथो में लड्डू रखना चाहते है। उन्होंने बताया विधायक
का विरोध करने वालो को हल्के में लिया जा रहा है और बताया जा रहा है कि
मुट्ठी भर लोग विरोध कर रहे हैं। लेकिन जिस तरह से हर क्षेत्र में
विधायक के खिलाफ नाराजगी है। आने वाले विधान सभा चुनाव में कांग्रेस
गढ़ रामपुर में मुश्किलें पैदा हो सकती है। उन्होंने कांग्रेस हाईकमान
से आगामी विधान सभा चुनाव के लिए तुरंत प्रत्याशी बदलने की मांग की है।
उन्होंने कहा विधायक का पिछले 15 साल का कार्यकाल निष्क्रिय रहा। न
तो वे क्षेत्र विकास में ज्यादा ध्यान देते हैं और ना ही क्षेत्र की
समस्याओं एवं उनके दुख दर्द को समझने का प्रयास करते है। ऐसे में दो
फीसदी जनसंख्या वाले समुदाय से जुड़े प्रतिनिधि को क्षेत्र का
प्रतिनिधित्व देना उचित नहीं है।
हरिश्चंद्र चन्द्र लक्टू पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष रामपुर ने
बताया कि जैसे हमे खबर मिली है कि गुटबाजी , गुटबाजी नहीं है हम प्रदेश
कांग्रेस अध्यक्षा के वफादार सिपाही है। उन्होंने बताया कि ब्लाक
कांग्रेस के कुछ लोग उन्हें मुट्ठी भर करार दे रहे है। ऐसा नहीं
उन के साथ चार पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष है। वर्तमान में हालत ऐसे
हैकि ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष के गृह क्षेत्र में भाजपा बढ़त लेती है।
ब्लाक कांग्रेस में परिवारवाद को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा रामपुर
के विधायक लोगों के दुख सुख व विकास के प्रति सजग नहीं। नौकरियों में
भी रिश्तेदारों को तवजो दिया है।
महेंद्र खुंद ने बताया कि हमारा विरोध सिर्फ एक व्यक्ति से
हैं। हमारा विधायक गत 15 वर्षों में निष्क्रिय रहा। उन्होंने कहा विधायक
का काम विधायक निधि बांटना ही नहीं होता है। इससे जनता का और क्षेत्र
का विकास होने वाला नहीं है. उन्होंने कहा कि जो मुट्ठी भर लोग होने का
आरोप लगा रहा है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक कांग्रेस द्वारा हमारे
कार्यकर्ताओं पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। इस मुहिम को लोगों ने कई तरह
से पेश करने की कोशिश की। कोई जाति जातिवाद रंग दे रहा है और विरोधी
गुट । किसी पार्टी का नैतिक पतन तब जब कार्यकर्ताओ की आवाज को
कुचलने की कोशिश होती है ।-पद्मा पूर्व जिला परिषद सदस्य ने बताया आज की जो बैठक हुई है.
जिसमें विधायक के प्रति रोष है। क्योंकि विधायक चंद लोगों को साथ लेकर
चलते है। बाकी कांग्रेस के लोगों को दरकिनार किया है। उन्होंने रामपुर
ब्लॉक कांग्रेस में ऐसे लोगो का होना बताया जिन के परिवार के लोग विभिन्न
दलों में है। वो चारो ओर से रोटियां सेकना चाहते है। उन्होंने बताया की
रामपुर ब्लाक कांग्रेस में हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष के हिमायती नहीं
बल्कि विधायक के इर्द गिर्द रहने वाले लोगो है।