निरमंड (एकता काश्यप):ब्लॉक कांग्रेस के अरसू जोन के बाड़ी बूथ में कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक डमैहली गांव में आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष योग राज ठाकुर ने की।इस बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव लोकराज ठाकुर विशेष तौर पर मौजूद रहे।बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों के बारे में विशेष रूप से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव लोकराज ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से वर्तमान भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ मुहिम और तेज करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने शासनकाल में हर वर्ग को प्रताड़ित किया बैठक में कांग्रेस तथा महिला कांग्रेस बूथ कमेटी का भी गठन किया गया जिसमें जयप्रकाश नेगी को अध्यक्ष दीवान सिंह, हुकमचंद, गणपत प्रेम को उपाध्यक्ष टीकम राम, दिनेश कुमार, तेजानंद को महासचिव तथा सुनील को सचिव नियुक्त किया गया। महिला कांग्रेस में सुंदर लता को बूथ अध्यक्ष तथा चंद्रमणि, सुषमा देवी, सुजाता कुमारी, सुकरी देवी को उपाध्यक्ष,रमा देवी, डोलमा देवी, सुभद्रा कुमारी तथा प्रेमा देवी को महासचिव, सुनीता, फूल कुमारी, शमीका को सचिव तथा सुनीता, आमका देवी, फूला देवी, विमला देवी, अंगूरी देवी, सुमित्रा देवी को सदस्य के तौर पर नियुक्त किया गया। इस बैठक में क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव चुन्नी पांडे पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर,उपाध्यक्ष चमन लाल महासचिव चेतन सिंह तथा कमलेश नेगी कोषाध्यक्ष,गोपाल सिंह ठाकुर युवा कांग्रेस आनी विधानसभा के उपाध्यक्ष कुकू नेगी, सचिव अशोक ठाकुर तथा महेंद्र ठाकुर,योगराज सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।