Site icon Hindi &English Breaking News

कांग्रेस अध्यक्षा का किन्नौर आगमन पर होगा भव्य स्वागत

रामपुर बुशहर। न्यूज़ व्यूज पोस्ट–कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार किन्नौर जिला आगमन पर भव्य स्वागत किया जाएगा ।इस बात की जानकारी केहर सिंह खाची वरिष्ट प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवम जिला कांग्रेस प्रभारी किन्नौर जिला कांग्रेस ने बताया की किन्नौर जिला के दौरे में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा वीरभद्र सिंह संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से तमाम पहलुओं पर विचार-विमर्श करेंगे। जिला किन्नौर प्रभारी केहर सिंह खाची ने बताया की उनका एक ही उदेश्य है हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाना और कांग्रेस भारी मतों से जीत हासिल करेगी। भाजपा की नीतियों से जनता परेशान हो चुकी है। महंगाई आसमान छू रही है।बेरोजगारी आए दिन बढ़ रही है जिसका जवाब आने वाले समय में किनौर की जनता जरूर देगी !

Exit mobile version