शिमला। न्यूज़ व्यूज पोस्ट—-हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के उस बयान पर आभार व्यक्त किया जिस में प्रदेश के हर कर्मचारी की समस्या हल करने की बात कही हैं। मुख्यमंत्री ने ओल्ड पेंशन स्कीम को हिमाचल प्रदेश में लागू करने और उनके पदाधिकारियों से वार्ता करने और मुख्यसचिव की अध्यक्षता में कमेटी बनाने का एलान भी कर दिया है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की प्रेरणा से प्रदेश में काम कर रहा हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने प्रदेश में ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करने की मांग की है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय सचिव पवन मिश्रा, हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांत अध्यक्ष पवन कुमार, प्रान्त महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर, संगठन मंत्री विनोद सूद, मीडिया प्रभारी शशि शर्मा, अतिरिक्त महामंत्री सुधीर गौतम, दर्शन लाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय शंकर ठाकुर सहित सभी जिलो प्रधान, महामंत्री, सभी जिला कार्यकारिणी सहित प्रदेश कार्यकारिणी ने सरकार से पेंशन को हिमाचल प्रदेश में लागू करने की मांग की है। प्रान्त महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि एनपीएस से सम्बंधित कर्मचारियों को वार्ता लाप का रास्ता अपनाना चाहिये। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ प्रदेश में पूरानी पेंशन बहाली की मांग करता है । लेकिन धरने प्रदर्शन वालो के साथ नही। प्रदेश में कुछ नेता इस धरने प्रदर्शन से राजनीति रोटियां सेंकने में लगे है। पूर्व सरकार द्वारा 2003 में प्रदेश के कर्मचारियों से पेंशन छीनी ओर आज बहाल करने की बात कर रहे हैं। डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि प्रदेश के एनपीएस कर्मचारियों को 2009 की नोटिफिकेशन जारी करने का काम भी जय राम सरकार कर गई। आप लोगो की नींद नही खुली पहले। प्रदेश में वेतनमान जब भी लागू हुआ, पूर्व सरकारों ने हमेशा कर्मचारियों के साथ धोखा दिया है। पूर्व सरकार ने 2014 में प्रदेश के प्रदेश के कर्मचारियों को मिलने वाली एसीपी को बंद कर दिया था। आज आप लागू करने की बात कर रहे हैं। आपने प्रदेश के लाखों कर्मचारियों पर राइडर लगवा दिया। जो आज प्रदेश भर के कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। पूर्व सरकार ने हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के पांच कार्यकर्ताओ को पूरे पांच साल प्रताड़ित किया। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ प्रदेश के कर्मचारियों से अपील करता है कि प्रदेश में ओल्ड पेंशन योजना को लागू करवाने का काम भी मुख्यमंत्री जय राम करेंगे। परन्तु अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने वाले नेताओं से बचे। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पूर्व सरकार द्वारा नियुक्त पीटीए अध्यापको को नियमित, पेट अध्यापको को नियमित किया , जिनके कांग्रेस सरकार के पास जा जा कर ओर टोपियां पहना कर उम्र बीत गई थी। प्रदेश की जय राम सरकार कर्मचारियों की हितेषी सरकार है। प्रान्त महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ की 34 मांगो को पूरा किया है। कुछ मांगे बजट सत्र में पूरी हो जाएगी। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ प्रदेश के सभी कर्मचारियों से आग्रह करता है कि अपने मंचो पर राजनीतिक रोटियां सेकने वाले लोगो से बचे। प्रदेश में एक मजबूत नेतृत्व जय राम ठाकुर के नेतृत्व में है जिन्होंने कर्मचारियों के हितों के लिए कई क्रांतिकारी कदन लिए है। प्रदेश में कुछ संगठन कर्मचारियों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं जिनका प्रदेश के कर्मचारियों लाभ दिलाने में कोई योगदान नही रहा। जब प्रदेश के कर्मचारियों के पर कतरे जा रहे थे और हिमाचल प्रदेश के लाखों कर्मचारियों का शोषण हो रहा था। तब यह पूर्व सरकार के मुख्यमंत्री के चरणों मे बैठ कर महाराज महाराज बोलते थे और तत्कालीन सरकार में बैठे नेता इनको मक़डझण्डू कहते थे। डॉ मामराज पुंडीर ने प्रदेश के कर्मचारियों से आग्रह किया है कि इन टुकड़े टुकड़े गैंग से बचने का प्रयास करे। जिसने अपनी नोकरी भी धोखे से ली है।

एनपीएस कर्मचारी राजनीतिक रोटियां सेकने वालो के बहकावे में न आएं-पुंडीर
About the author
Related Articles
Top News
Advertising
Categories
Search
Check your twitter API's keys
Advertising
Top News
यहां नव वर्ष पर देवता भी मनाते है बर्थडे
January 01, 2022
किन्नौर में 15 से किशोरों का टीकाकरण
January 02, 2022
तेलगाना से काज़ा पहुंचा नेशनल महिला आइस हॉकी डेवलपमेंट कैंप के लिए दल
January 02, 2022
Check your twitter API's keys
Ads
Weather
Cairo
May19 11:22
- Humidity 44%
- Pressure 1018
- Winds 5.66mph
now
25℃
-
Tue May20sky is clear
- HI/LO: 33/18℃
- Humidity: 19
- Pressure: 1015
- Winds: 9.14
-
Wed May21sky is clear
- HI/LO: 34/18℃
- Humidity: 23
- Pressure: 1014
- Winds: 8.73
-
Thu May22sky is clear
- HI/LO: 35/18℃
- Humidity: 25
- Pressure: 1012
- Winds: 7.17
-
Fri May23sky is clear
- HI/LO: 37/20℃
- Humidity: 18
- Pressure: 1012
- Winds: 10.58
-
Sat May24sky is clear
- HI/LO: 39/22℃
- Humidity: 15
- Pressure: 1010
- Winds: 9.96
-
Sun May25sky is clear
- HI/LO: 40/23℃
- Humidity: 16
- Pressure: 1007
- Winds: 6.52
Check your twitter API's keys