रामपुर बुशहर / विशेषर नेगी–
–शिमला ज़िला के विभिन्न हिस्सों से आये एनपीएस कर्मचारियों ने
रामपुर में निकाली पैंशन संकल्प रैली”। सरकार विरोधी नारे लगते हुए
कर्मचारी रामपुर न्यू बस अड्डे से रामपुर बाजार पहुंचे और की सभा ।
कर्मचारियों ने किया एलान मानसून सत्र से पहले ओपीएस बहाल नही हुआ तो
होगा बड़ा आंदोलन। मॉनसून सत्र में डेढ़ से दो लाख कर्मचारी पहुंचेगे विधान
सभा।

शिमला जिला के विभिन्न क्षेत्रों से आए न्यू पेंशन स्किम
कर्मचारियों ने रामपुर न्यू बस अड्डे से रामपुर बाजार तक रैली निकाली और
पुरोहित मंदिर के आगे धरना प्रदर्शन किया। सरकार विरोधी नारे लगते हुए
प्रदर्शन के दौरान हजारो की संख्या में जुटे कर्मचारियों ने सरकार को
चेतावनी भरे लहजे में कहा ,कि अगर विधानसभा सत्र में ओ पी एस बहाल नहीं
हुआ तो बड़ा आंदोलन होगा। जिस में डेढ़ से दो लाख कर्मचारी परिवार समेत
विधान सभा पहुँच कर अपना विरोध दर्ज करेंगे। उन्हें मानसून स्तर में
विधानसभा पहुँचने से कोई भी ताकत नहीं रोक सकती। उन्होंने स्पष्ट
कहा कि एक विधायक या मंत्री पांच दिन या 5 साल के लिए बनता है तो पेंशन
का हक़दार हो जाता है है और कर्मचारी दशकों सेवाएं देने के बाद भी पेंशन
का हक़दार नहीं ,यह भेदभाव बिल्कुल सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश
सरकार से मांग की है कि जल्द पुरानी पेंशन बहाल की जाए ताकि कई दशकों तक
सेवाएं देने के बाद कर्मचारी का सेवानिवृत्ति के बाद का भविष्य सुखद रहे।
अगर सरकार अपने इस अड़ियल रवैए को अपनाये रहती है तो जल्द होने वाले
विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

-एनपीएस कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने
बताया कर्मचारियों ने हर जिले में पेंशन बहाली के लिए संकल्प रैली को सफल
बनाया है। अब अगर मॉनसून सत्र तक उनकी पुरानी पेंशन बहाली नहीं होती तो
करीब डेढ़ से 2 लाख कर्मचारी विधानसभा पहुंचने वाले हैं और कठोर कदम
अगला उठाने वाले हैं। इससे पहले सरकार उनकी मांग को मानती है तो विधानसभा
सत्र के दौरान कर्मचारी प्रदेश सरकार का भव्य स्वागत करेंगे अन्यथा चुनाव
भी नजदीक आने वाले हैं उसमें खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
एनपीएस के जिला शिमला अध्यक्ष कुशाल शर्मा ने बताया अभी उनकी
संकल्प रैलियां चल रही है। आज जैसे कि रामपुर में जिला शिमला की जिला
स्तरीय रैली हुई। अगर सरकार मॉनसून सत्र से पहले उनकी पेंशन को बहाल
करती है तो मॉनसून सत्र में कर्मचारियों का जो हुजूम शिमला जा रहा है वह
सरकार का स्वागत व् धन्यवाद प्रकट करेंगे।अन्यथा प्रदेश का करीब
डेढ़ से 2 लाख कर्मचारी उनके खिलाफ जाएगा। कर्मचारी परिवार समेत
पहुँच कर अगला कदम उठाएगेँ।
-एनपीएस कर्मचारी रंजना ने बताया कि मॉनसून सत्र के दौरान वे
परिवार समेत शिमला जाएंगे और अगर उनकी पुरानी पेंशन बहाली नहीं होती तो
वे धरना प्रदर्शन करेंगे। पहले भी वे प्रदर्शन करते आए हैं ,अब वे
बिल्कुल भी डरने वाले नहीं सरकार चाहे जो मर्जी हथकंडे अपनाये वे अब डरने वाले नहीं। पुरानी पेंशन हमारा हक है हम भीख नहीं मांग रहे हैं।
उन्होंने कहा नेता 5 दिन रहे या 5 साल पेंशन मिलता है। लेकिन कर्मचारी
दशकों तक सेवा देने के बाद भी पेंशन नहीं।
– कर्मचारी सरला ने बताया अब कर्मचारी सड़को पर है। महिला
कर्मचारी भी सड़को पर है। अब कर्मचारी संघर्ष के लिए तैयार है। उन्होंने
कहा अब सरकार के दो चार महीने रह गए है। अब तो पुरानी पेंशन बहाल करो
कर्मचारी आप का भव्य स्वागत करेंगे। अगर पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती है
तो कर्मचारी परिवार समेत शिमला आ रहा है आप रोक कर देखो।
-स्नहे लता नेगी ने बताया आज रामपुर में सभी कर्मचारी पुरानी
पेंशन बहाली की मांग को लेकर के संकल्प रैली में रामपुर में एकत्रित
हुए हैं। इस रैली में सभी जिलों से पदाधिकारी आए हैं। हमारा एक ही मकसद
है कि हमारी पुरानी पेंशन बहाल हो। अगर विधानसभा सत्र से पहले उनकी
मांग मानी जाती है तो कर्मचारी लाखो की संख्या में शिमला जा कर उन का
स्वागत करेंगे हैं ,अन्यथा विधानसभा सत्र में उनका विरोध करेंगे और फिर
चुनाव में इसका खामियाजा भी सरकार को भुगतना पड़ सकता है।