शिमला। न्यूज़ व्यूज पोस्ट—एनएचएम कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ली है। स्वास्थ्य मंत्री के साथ सार्थक वार्ता के बाद यह निर्णय लिया है। सरकार ने 3 महीने के भीतर पॉलिसी बनाने का आश्वासन दिया है।
पिछले कुछ दिनों से हड़ताल पर चल रहे एनएचएम अनुबंध कर्मचारियों ने आज हड़ताल समाप्त कर दी है। सचिवालय में हुई स्वास्थ्य मंत्री के साथ वार्ता के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल को खत्म करने का निर्णय लिया। एनएचएम कर्मचारी सरकार से नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं जिसको लेकर सरकार ने 3 महीने के भीतर पॉलिसी बनाने का आश्वासन दिया है।
वीओ
एनएचएम अनुबंध कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अमी चंद और महासचिव गुलशन कुमार ने बताया कि आज स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजेल के साथ कर्मचारियों की मांगों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई है और स्वास्थ्य मंत्री ने एक कमेटी का गठन कर मांगों को 3 महीने के भीतर हल करने का आश्वासन दिया है जिस पर एनएचएम अनुबंध कर्मचारियों ने हड़ताल को आज समाप्त कर लिया है और कल से कर्मचारी काम पर लौट जाएंगे।