रामपुर बुशहर। न्यूज़ व्यूज पोस्ट–
हिमाचल पथ परिवहन निगम रामपुर के बस स्टैंड पर परिवहन के कर्मचारियों के द्वारा सावन महीने के उपलक्ष पर खीर आवंटन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षेत्रीय प्रबंधक प्रेम चंद कश्यप, अड्डा इंचार्ज स्वरूप चंद , वर्क मैनेजर अतुल गुप्ता , तथा सभी अधिकारियों तथा परिवहन कर्मचारियों के सहयोग किया। इस मौके पर हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री हरीश कुमार पराशर ने कहा कि परिवहन का कर्मचारी प्रदेश की जनता के लिए दिन रात 12-15-15 घंटे ड्यूटी करता है और जब ऐसे कोई सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं तो उसमें भी बढ़-चढ़कर भाग लेता है। उन्होंने हिमाचल पथ परिवहन निगम के सभी क्षेत्रों के कर्मचारियों से अपील की है कि इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम सभी अपने अपने क्षेत्र में करें जिससे आम जनमानस में परिवहन के कर्मचारियों का एक अच्छा संदेश जाए।