शिमला। न्यूज़ व्यूज पोस्ट— हिमाचल प्रदेश में ई-श्रम कार्ड बनाने के लिए 13 लाख से अधिक कामगारों ने अपना पंजीकरण करवाया है। इन मे कृषि कार्य से साढ़े सात लाख से अधिक व निमार्ण कार्य से जुड़े एक लाख 57 हजार मजदूरों ने ई-श्रम कार्ड के लिए पंजीकरण करवाया है। केंद्र सरकार की ई-श्रम कार्ड योजना से प्रदेश के असंगठित कामगारों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा। ई-श्रम कार्ड से असंगठित कामगारों का दो लाख का बीमा होगा।
प्रदेश में अंसठित कामागरों का पंजीकरण करके उनके श्रमिक कार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए श्रम एवं रोजगार विभाग द्वारा प्रदेश में असंगठित कामगारों का डाटा एकत्रित किया जा रहा है। प्रदेश में अब तक करीब 13 लाख 13 हजार 320 के करीब असंगठित कामगारों का पंजीकरण किया है। पंजीकरण होने पर अंसगठित कामागरों का ई-श्रम कार्ड बनाया जाएगा।
16 से 59 वर्ष की आयु के असंगठित कामारों का आधार कार्ड व बैंक खाते के साथ पंजीकरण करके ई-श्रम कार्ड बनाया जा रहा है। कार्ड से असंगठित कामगारों का दो लाख बीमा और मेडिकल लाभ मिलेगा। वर्तमान में
ई-श्रम कार्ड के लिए पंजीकृत विभिन्न क्षेत्रों के कामगारों में कृषि कार्य करने वाले कामगार 776311, निमार्ण कार्य से जुड़े 157523, ऑटोमोबाइल व ट्रांसपोटर्ज 53,941 , हैल्थ केयर से जुड़े कामगार 48453 घरेलू कामगार
47777, कपड़े के काम वाले कामगार 33499, कैपिट गुड्स एंड मैन्यूफैक्चरिंग 23030, शिक्षा क्षेत्र से जुड़े कामगार 20751, इलेक्ट्रॉनिक एवं हाडवेयर 18389, लैदर इंडस्ट्री वर्कर्स 18318, टूरिजम एंड होस्पिटेल्टी 18052, ऑफिस एडमिस्ट्रेशन एंड फैसिल्टी मैनेजमेंट 16074,रिटेल 14954, ब्यूटी एंड वेलनेस 7445 लोग जुड़े है।