Site icon Hindi &English Breaking News

अभी तक रामपुर में बनाये गए 2700 नए मतदाता पहचान पत्र

रामपुर बुशहर । न्यूज़ व्यूज पोस्ट —

अभियान के तहत अभी तक रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 2700 नए मतदाता पहचान पत्र बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त 56 हजार मतदाताओं को आधार कार्ड से लिंक किया जा चुका है। इसके अलावा ई.वी.एम. व वी.वी. पैट जागरूकता व प्रशिक्षण अभियान चलाया गया है। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश के अनुसार विधानसभा क्षेत्र रामपुर-66 में इन दिनों विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत नए मतदाताओं का नामांकित किया जा रहा है।  जिन युवाओं की आयु 1 october 2022 तक 18 वर्ष हो रही है, वह अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकते हैं। एस.डी. एम. रामपुर ने युवाओं एवं पात्र लोगो को 11 सितम्बर तक मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए  आहवान किया है।  इसके लिए वे ऑन लाईन फार्म भर सकते है, साथ अपने बूथ स्तर के अधिकारी से सम्पर्क कर सकते है। इसके अतिरिक्त अपने आधार कार्ड से अपना मतदाता पहचान पत्र जोडऩे के लिए 6बी. फार्म भर सकते है। इस कार्यक्रम को 11 सितम्बर तक चलाया जाएगा। वहीं, नाम हटाने के लिए र्फाम न.7, संशोधन के लिए फार्म न. 8 भर सकते हैं। अभी तक रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 2700 नए मतदाता पहचान पत्र बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त 56 हजार मतदाताओं को आधार कार्ड से लिंक किया जा चुका है। इसके अलावा ई.वी.एम. व वी.वी. पैट जागरूकता व प्रशिक्षण अभियान के तहत आज मतदान केंद्र बेसड़ी, शरन, ब्रांदली, नैरण, दलोग, नैहरा, बाहली, रडोली, जरासी, दरकाली, सैरी-मझाली, सयारला, बरशोल, लालसा, शनेरी में आयोजन किया गया। इसमें करीब 600 से अधिक लोगों ने भाग लिया। यह जानकारी निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारी एवं एस.डी.एम. सरेंद्र मोहन ने दी है। एस.डी.एम. रामपुर ने युवाओं से 11 सितम्बर से पहले अपने नजदीकी बूथ स्तर के अधिकारी से सम्पर्क करके मतदाता पहचान पत्र बनवाएं व लोकतंत्र के महापर्व में अपना योगदान देने के लिए आवाह्न किया है।

Exit mobile version