रामपुर बुशहर –विशेषर नेगी —–
सक्षम गुड़िया बोर्ड की उपाध्यक्ष रूपा शर्मा ने बताया महिला
अपराधों को रोकने के लिए पंचायत व् स्कूल स्तर पर गठित की जाएगी निगरानी
कमेटी। ताकि महिला अपराधको रोका जा सके जमीनी स्तर पर। शिमला जिला के
ज्यूरी में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से सरकारी योजनाओं
की जानकारी के लिए लगाया गया जागरूकता शिविर ।शिविर के दौरान विभिन्न
क्षेत्रों से आई महिलाओं द्वारा स्थानीय उत्पादों से तैयार पकवानों को
प्रदर्शित कर उन की पौष्टिकता व पोषक तत्वों का भी दिया गया।
-हिमाचल प्रदेश सक्षम गुड़िया बोर्ड की उपाध्यक्षा रुपए शर्मा ने
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की द्वारा बाल विकास परियोजना
रामपुर के सौजन्य से आयोजित महिला जागरूकता शिवि में बताया की जल्द ही
पंचायतो और स्कूलों में निगरानी कमेटियों का गठन किया जाएगा। ताकि महिला
अपराधो को जमीनी स्तर पर ही दबा दिया जाए। इस से अपराधिक घटनाओं में
कमी आएगी। अगर बेटी सुरक्षित है तो हमारा समाज सुरक्षित होगा। उन्होंने
कहा वर्तमान प्रदेश और केंद्र सरकार महिलाओ के उत्थान और कल्याण के लिए
कई योजनाए चला रही है। जिस का ग्रामीण दूर दराज तक लाभ मिल रहा है।
इस दौरान विभिन्न दूर दराज क्षेत्रों से आई महिला मंडल एवं स्वयं
सहायता समूहों से जुडी महिलाओ द्वारा स्थानीय उत्पादों से बने विभिन्न
पकवानो की प्रदर्शनी लगाई गई। रुपए शर्मा ने ऐसे उत्पादों को और अधिक
महत्व देने की बात कही और कहा यह जैविक उत्पाद पौष्टिक और औषधीय गुणों से
युक्त होते है। शिविर में आई महिलाओं ने बताया लोकल उत्पादो से बने
विभिन्न पकवान जो विशुद्ध रुप से जैविक तौर से तैयार किए है। प्रयास
किया हैकि किस तरह से इन पकवानों को पोस्टिक एवं बच्चों व् आम बनाया
जा रहा है। उन्होंने बनाने की विधि बताई और इस के साथ-साथ यह भी
बताया गया कि किस में कौन सी औषधीय गुण है और कितनी पौष्टिकता है इसके
सेवन से क्या लाभ होगा।
महिला मंडल से जुडी राज कांता ने बताया कि वर्तमान में बच्चे जंक
फूड की ओर ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं. अपना पारंपरिक खाद्य पदार्थों को
वह भूलते जा रहे हैं. इसलिए लोगों को जागरूक करने के लिए यह प्रदर्शनी
लगाई गई है और यह बताया गया कि हमारे स्थानीय अनाजों से बनाएं खानपान
कितने स्वादिष्ट व् पौष्टिक होते है।
अंजना ने बताया कि शिविर में जो स्थानीय अनाजो के तरह तरह
के पकवान बनाए हैं। उनमें क्या पौष्टिकता है ,यह बताने का प्रयास किया
और लोगों को इस ओर आकर्षित करना है। ताकि स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके
और खासकर बच्चों को फास्ट और जंक फूड से बचना है।
गानवी से आई नारा देवी ने बताया कि कौन-कौन से स्थानीय
उत्पादों के क्या बनाए गए हैं। उन को खाने से कितना लाभ होगा और कैसे
उनको बनाया जाता है।
रूपा शर्मा हिमाचल प्रदेश गुड़िया सक्षम बोर्ड के उपाध्यक्ष ने
बताया केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को दूर-दराज तक पहुंचाने के
लिए सरकार की ओर से प्रयास हो रहा है। उन्होंने बताया कि खासकर जो
बेटियों के साथ अत्याचार हो रहे हैं उन्हें रोकने के लिए हर पंचायत मेंहर स्कूल में एक निगरानी कमेटी का गठन किया जाएगा। जिसमें विद्यालय के व्
स्थानीय बुद्धिजीवी लोगों की एक कमेटी हो ताकि अपराध को वहीं पर दबा
दिया जाए। अपराधिक घटनाओं में कमी आए महिला अपराधों को पनपने ना दिया
जाए ,अगर बेटी सुरक्षित है तो हमारा समाज सुरक्षित होगा।

