रामपुर बुशहर। न्यूज व्यूज पोस्ट/
अखिल भारतीय असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के किन्नौर जिला प्रधान शेर सिंह नेगी को बनाया गया है। अखिल भारतीय असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के दो राज्य पदाधिकारी व दो जिला प्रधानों की नियुक्ति कर दी है इनमें जगदीश ठाकुर को राज्य महासचिव , श्यामलाल को राज्य सचिव नियुक्त किया है। इसी तरह जिला प्रधानों में मंडी से भीम सिंह और किन्नौर से शेर सिंह नेगी है। अखिल भारतीय असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर उदित राज ने राज्यध्यक्ष राजीव राणा के अगर पर नियुक्ति पत्र जारी किया है। इसकी प्रति हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और राज्य अध्यक्ष अखिल भारतीय असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस राजीव राणा को भेजा है।
असंगठित कामगार, कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी ) जिला किंनौर के नव नियुक्त प्रधान शेर सिंह नेगी कहा है कि किंनौर के मज़दूरों के हक़ की लड़ाई को वे मज़बूती से लड़ेंगे ।
असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के शेर सिंह नेगी ने बताया बताया है कि प्रदेश अध्यक्ष राजीव राणा के दिशा निर्देश से केकेसी को समस्त जिला में बूथ स्तर तक मज़बूत करेंगे, शेर सिंह ने कहा कि किंनौर की भागोलिक स्थिति बिल्कुल अलग है, यहाँ जल विद्युत परियोजनाएं, और अन्य कार्यों में मज़दूरों को आय दिन समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में मज़दूरों के हक़ की लड़ाई को पूरी मज़बूती से आगे ले जाना होगा , इस से पूर्व शेर सिंह नेगी ने कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रहकर पार्टी को सेवाए दी है।
शेर सिंह नेगी ने इस नियुक्ति के लिये कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे, राहुल गाँधी, केकेसी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, केकेसी प्रदेश चेयरमैन राजीव राणा एवं समस्त हाई कमान का आभार जताया।
और विशेष तौर से राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का धन्यवाद भी किया है।